हेलो दोस्तों!
आज मैं आपके लिए लाया हूं Samsung Galaxy A35 5G का रिव्यू। इस फोन में क्या अच्छा है, क्या खराबी है, और क्या इसे खरीदना चाहिए या नहीं, ये सब मैं आपको डिटेल में बताऊंगा। तो चलिए शुरू करते हैं!

Samsung Galaxy A35 5G Review
डिज़ाइन और डिस्प्ले
सबसे पहले बात करते हैं डिज़ाइन और डिस्प्ले की।
- इसमें 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080 x 2340 पिक्सल रेजोल्यूशन और 390 पीपीआई डेंसिटी के साथ आता है।
- डिस्प्ले ब्राइट और शार्प है, कलर्स वाइब्रेंट हैं और व्यूइंग एंगल भी बढ़िया है।
- आउटडोर विजिबिलिटी ठीक-ठाक है, लेकिन तेज धूप में डिस्प्ले थोड़ा फेड लगता है।
- सेफ्टी के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया गया है।
बॉडी और फ्रेम:
- बैक ग्लास पर शाइनी फिनिश है, लेकिन हल्के फिंगरप्रिंट्स के निशान जल्दी पड़ जाते हैं।
- साइड में फ्लैट फ्रेम है जो देखने में अच्छा लगता है, लेकिन ग्रिप उतनी अच्छी नहीं है।
फोन थोड़ा बड़ा है और इसे यूज करने के लिए ज्यादातर समय दोनों हाथों का इस्तेमाल करना पड़ेगा।
परफॉर्मेंस और रैम मैनेजमेंट
अब आते हैं परफॉर्मेंस पर।
- इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर दिया गया है।
- डेली यूज़ के लिए फोन सही है। सोशल मीडिया ऐप्स और स्क्रॉलिंग स्मूथ रहती है।
- गेमिंग:
हेवी गेम्स सिर्फ मीडियम सेटिंग्स पर ठीक चलते हैं। हाई सेटिंग्स पर फ्रेम ड्रॉप और लैग महसूस होता है।
रैम मैनेजमेंट ठीक है। आप जहां से ऐप बंद करते हैं, वहीं से ओपन हो जाती है। लेकिन फोन का ऑप्टिमाइजेशन थोड़ा कमजोर है, जो इसकी परफॉर्मेंस को प्रभावित करता है।
बैटरी और चार्जिंग
- फोन में 5000mAh की बैटरी है।
- डे-टू-डे इस्तेमाल में पूरा दिन निकाल देती है, लेकिन चार्जिंग स्पीड थोड़ी स्लो है।
- 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन फोन को फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लग जाते हैं।
कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप है:
- 50 MP मेन कैमरा:
- डे-लाइट फोटोज शार्प और वाइब्रेंट आती हैं।
- डायनामिक रेंज सही है, लेकिन कुछ शॉट्स में स्काई ओवरएक्सपोज हो जाती है।
- 8 MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा:
- ज्यादा एरिया कवर करता है, लेकिन डिटेल्स थोड़ी कम होती हैं।
- 5 MP मैक्रो कैमरा:
- मैक्रो शॉट्स डिसेंट आते हैं।
फ्रंट कैमरा:
- 32 MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
- सेल्फीज अच्छी आती हैं, स्किन टोन नैचुरल दिखती है, लेकिन कॉन्ट्रास्ट थोड़ा कम है।
ऑडियो और कनेक्टिविटी
- इसमें स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। साउंड लाउड और क्लियर है।
- यह 5G सपोर्ट करता है और 12 5G बैंड्स के साथ आता है। नेटवर्क कवरेज भी अच्छा है।
कीमत और उपलब्धता
Samsung Galaxy A35 5G भारतीय बाजार में ₹25,000-₹30,000 के बीच उपलब्ध है।
क्या आपको इसे खरीदना चाहिए?
Samsung Galaxy A35 5G का डिज़ाइन और डिस्प्ले तो अच्छा है, लेकिन:
- परफॉर्मेंस थोड़ा कमजोर है।
- चार्जिंग स्पीड और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता था।
अगर आप हेवी गेमिंग पसंद करते हैं तो यह फोन आपके लिए सही नहीं है। इस रेंज में Vivo और iQOO जैसे फोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं।
तो दोस्तों, आपको ये रिव्यू कैसा लगा? कमेंट में जरूर बताना। और अगर Article पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें। जल्द मिलते हैं!
Also Read :
- फोल्डेबल फोन की दुनिया में Motorola ने मचाया तहलका, Motorola Razr+ 2024 के फीचर्स जानकर आपके होश उड़ जाएंगे!
- Poco का सबसे जबरदस्त गेमिंग फोन, 108MP कैमरा और 5000 mAh बैटरी केवल ₹15,000 में!
- 5500 mAh बैटरी और 50 MP के फ्रंट कैमरे के साथ IQOO ने लांच किया अपना नया iQOO Z9s 5G फोन, कीमत जानकर होश उड़ जाएंगे
- Buy Galaxy A35 5G – Price & Offers
- Samsung Galaxy A35 5G (Awesome Iceblue, 8GB RAM
- SAMSUNG Galaxy A35 5G (Awesome Navy, 128 GB)
FAQ’S
1. Samsung Galaxy A35 5G का डिस्प्ले कैसा है?
Samsung Galaxy A35 5G में 6.6 इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले है, जो ब्राइट और वाइब्रेंट कलर्स के साथ आता है।
2. क्या Samsung Galaxy A35 5G में गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा है?
हाँ, इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्लस दिया गया है।
3. Samsung Galaxy A35 5G का प्रोसेसर कैसा है?
इसमें Exynos 1380 प्रोसेसर है, जो डेली यूज के लिए ठीक है लेकिन हेवी गेमिंग के लिए उतना अच्छा नहीं है।
4. Samsung Galaxy A35 5G की बैटरी लाइफ कैसी है?
Samsung Galaxy A35 5G में 5000mAh की बैटरी है, जो एक दिन आराम से चल जाती है।
5. क्या इस फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है?
हाँ, 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है, लेकिन फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे लगते हैं।
6. इस फोन का कैमरा सेटअप कैसा है?
फोन में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो अच्छी तस्वीरें खींचता है।
7. क्या यह फोन 5G सपोर्ट करता है?
हाँ, यह 12 5G बैंड्स के साथ आता है।
8. क्या Samsung Galaxy A35 5G गेमिंग के लिए सही है?
मीडियम सेटिंग्स पर गेमिंग सही है, लेकिन हेवी गेम्स पर लैग हो सकता है।
9. फोन का साउंड क्वालिटी कैसा है?
इसमें स्टीरियो स्पीकर्स हैं, जो लाउड और क्लियर साउंड देते हैं।
10. क्या Samsung Galaxy A35 5G खरीदना चाहिए?
अगर आप डेली यूज और अच्छे कैमरा फोन की तलाश में हैं, तो यह एक सही विकल्प है। लेकिन हेवी गेमिंग के लिए दूसरे ऑप्शन देखें।